पंचकूला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने रविवार को माता मनसा देवी मंदिर परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 95 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, जिला रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला ने अहम भूमिका निभाई। शिविर में मास्क, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया। मनसा देवी में रक्तदान शिविर का उद्घाटन श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट की पैटर्न राजकुमारी ने किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लें। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में कोरोना महामारी और गर्मी की वजह से रक्त की बहुत कमी है। रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है। ब्लड बैंक सिविल अस्पताल पंचकूला और पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट की टीमों द्वारा डॉक्टर मनोज त्यागी, डॉ. श्रुति की देखरेख में रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर शिव कांवड़ महासंघ के गुलशन कुमार, दीपक शर्मा, राजेंद्र कौशल, शारदा, नवनीत कौर, अनिकेत शर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह, साबुन देकर प्रोत्साहित किया।