रामगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट के सहयोग से उप स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. हरपिंदर कौर ने बताया कि इस शिविर में 93 मरीजों की सामान्य ओपीडी और खून की जांच की गई। कैंप से पहले सीएचओ अंकिता और अन्य स्टाफ द्वारा प्रांगण में पौधरोपण किया गया। 2 अक्तूबर तक अन्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कैंप लगाए जाएंगे। शनिवार को गांव बूंगा में शिविर लगाया जाएगा।