फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एमएलए जसजीत सिंह बन्नी के खिलाफ चालान पेश, मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बनूड़ के पूर्व विधायक जसजीत सिंह बन्नी के खिलाफ बीते वर्ष दर्ज एक युवती से छेड़छाड़ के मामले में यूटी पुलिस ने जिला अदालत में चालान पेश किया है। इस मामले में आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई। आगामी सुनवाई के लिए कोर्ट ने 10 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। 23 नवंबर 2018 को दर्ज केस के मुताबिक आरोप हैं कि जसजीत सिंह बन्नी शराब के नशे में सेक्टर-8 स्थित एक सैलून में हेड मसाज करवाने पहुंचे। रिसेप्शनिस्ट युवती से उन्होंने हेड मसाज करवाने की बात कही थी। आरोप हैं कि बातचीत के समय जसजीत सिंह बन्नी रिसेप्शनिस्ट से छेड़छाड़ करने लगा। रिसेप्शनिस्ट के विरोध करने पर सैलून के अन्य कर्मचारी भी इकट्ठा हो गए। उन्होंने जसजीत सिंह बन्नी को सैलून से चले जाने को कहा था। मामला बढ़ने पर कर्मचारियों से घटना की सूचना मिलने पर सैलून की मालकिन तुरंत मौके पर पहुंची। आरोप हैं कि जसजीत सिंह बन्नी ने उनसे भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर गाली गलौज किया। आरोपों के मुताबिक जसजीत सिंह ने सैलून मालकिन समेत अन्यों को थप्पड़ मारने की धमकी भी दी। सूचना पर सेक्टर-3 थाने से पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद जसजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। मेडिकल में आरोपी के शराब के नशे में होने की पुष्टि भी हुई थी। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी-354 व 509 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें