बसंत पंचमी पर उड़ाई पतंग, फैज व रतनदीप की पतंग पहुंची सबसे ऊपर
- सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सभी ने उठाया लुत्फ
फोटो---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू में मंगलवार को बसंत पंचमी मनाई गई। सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अर्थशास्त्र विभाग के फैज अहमद ने प्रथम व महिला अध्ययन विभाग की रतनदीप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसका शुभारंभ रजिस्ट्रार करमजीत सिंह ने किया। उन्होंने भी पतंग उड़ाई और कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। छोटी सी आशा, प्रभा आसरा, पीडुस आदि संस्थाओं ने भी इसमें सहयोग किया। इस मौके पर जागरूकता के लिए स्टाल लगाए गए। साथ ही स्ट्रीट डॉग, जैविक भोजन की भी जानकारी दी गई। इस दौरान फोटो बूथ भी लगाए गए। इसके अलावा विद्यार्थियों ने गोल गप्पे, मीठे चावल समेत कई स्टाल लगाए। इस कार्यक्रम का सभी ने लुत्फ उठाया।