पार्किंग-फुटपाथ पर स्टाल लगाने की मंजूरी न दे निगम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दशहरा, करवाचौथ और दिवाली से पहले ट्रैफिक पुलिस ने नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर कहा है कि पार्किंग और फुटपाथ पर नगर निगम स्टाल लगाने की मंजूरी न दे। इसके लिए अभी से अधिकारियों ने निर्देश जारी कर दिए हैं। ऐसा होने पर अतिक्रमण हटाओ दस्ते के कर्मचारियों की जवाबदेही और जिम्मेदारी फिक्स की गई है। दशहरे से तीन दिन पहले बाजारों में स्टाल लगने शुरू हो जाते है, जिसके लिए नगर निगम की ओर से शुल्क भी चार्ज किया जाता है। मालूम हो कि शहर के बाजारों में अभी से भीड़ काफी बढ़ गई है।