फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छबील के दौरान बांटे गए हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
छबील में महिलाओं को बांटे हेलमेट
विज्ञापन

पीजीआई के गेट नंबर तीन के पास लगाई गई थी छबील
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। न्यू यूथ क्लब खुड्डा लाहौरा कालोनी की ओर से पीजीआई के गेट नंबर तीन में छबील लगाई गई। इस दौरान क्लब के युवाओं ने महिलाओं को हेलमेट बांटे और ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया। यूथ क्लब के प्रेसिडेंट सौरव पटियाल ने बताया कि पहले छबील लगाने का प्लान था। एक दिन पहले पता चला कि चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने महिलाओं के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया है। उसके बाद तय किया गया कि छबील के साथ-साथ महिलाओं को हेलमेट बांटा जाएगा। सभी सदस्यों ने पैसे इकट्ठे किए और 20 से ज्यादा हेलमेट खरीद कर लाए। छबील के दौरान जो महिलाएं स्कूटी पर बिना हेलमेट के चल रही थीं, उन्हें रोककर हेलमेट दिया और ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर रोहित ठाकुर, साहिल शर्मा, विनय शर्मा, सौरव पटियाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें