बजाज फॉरेक्स के आफिस और घर पर ईडी की रेड
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वीरवार को सेक्टर-35 डी स्थित बजाज फॉरेक्स मनी एक्सचेंजर के आफिस और घर पर छापामारी की।
ईडी को बजाज के आफिस से अवैध तरीके से मनी एक्सचेंज करने की सूचना मिली थी। देर रात तक ईडी की कार्रवाई चल रही थी।
सूत्रों के अनुसार ईडी को सूचना मिली थी कि बजाज मनी एक्सचेंजर के यहां अवैध रूप से फॉरेन मनी एक्सचेंज की जा रही हैं। इसकी अपने स्तर पर जांच के बाद ईडी ने वीरवार को कंपनी में रेड की। इस दौरान टीम ने कंपनी के कार्यालय में कई दस्तावेज चेक किए। साथ ही लेन-देन को लेकर सभी दस्तावेजों की जांच की। टीम के अधिकारियों ने बजाज के मालिक से कई घंटे पूछताछ भी की। वहीं इस दौरान कर्मचारियों से भी सवाल जवाब किए गए।