फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अल्पावधि के लिये राजकीय ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान कालका स्थित बिटना में दो नये कोर्स किये

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। राजकीय ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान कालका स्थित बिटना में अप्रैल 2022 से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अल्पावधि के लिए दो नए कोर्स रेफ्रिजरेटर मेंटेनेंस और सहायक बिजली मिस्त्री शुरू किए जा रहे हैं। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्थान के वर्ग अनुदेशिका जय राठौर ने बताया कि केंद्र सरकार ऐसे लोगों को लाभ देना चाहती है, जो किसी कारणवश अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि इस कोर्स में दाखिले के लिए 15 से 45 वर्ष तक की आयु के छात्र/व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं और इसके लिए संस्थान में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निशुल्क करवाए जाने वाले इन कोर्स में दाखिले के लिए लोगों को अपना आधार कार्ड, बैंक की कापी और फोटो साथ लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें