फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 858 मामलों का निपटारा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पंचकूला जिला अदालत में किया गया। लोक अदालत में 1.21 करोड़ रुपये की राशि के
विज्ञापन

858 मामलों का निपटारा किया गया। इसमें पंचकूला और सब डिवीजन कालका में सात बैंचों का गठन किया गया था। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तरनजीत कौर ने की।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस ऑगस्टाइन जार्ज मसीह उपस्थित रहे। उन्होंने कानूनी जागरूकता शिविर के लिए लगाए स्टाल का दौरा कर स्वयं समूहों की ओर से किए गए काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों की बड़ी भागीदारी होती है। इसके माध्यम से मोटर चालान, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस के मामलों का निपटारा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग आपसी सहमति बनाकर केस का निपटारा कर सकते हैं। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सह सचिव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संप्रीत कौर ने बताया कि पंचकूला में 1901 मामले लोक अदालत में आए। इसमें 858 मामलों का निपटारा किया गया। इसमें एमएसीटी मामले, वैवाहिक विवाद मामले, सिविल मामले, यातायात मामले, चेक बाउंस के मामलेे और बैंक वसूली के मामलों का निपटारा किया गया। इसमें लोक अदालत में 1.21 करोड़ रुपये की राशि के मामले का निपटारा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें