रायपुररानी। रायपुररानी की प्राचीन गोगा माड़ी में धर्मशाला निर्माण के लिए जिला परिषद की ओर से 8.5 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिला पार्षद माला सिंह नागरा की कोशिश से यह संभव हो पाया है। इसके लिए गोगा माड़ी कमेटी और स्थानीय समाजसेवी भगत दीपक ने एक कार्यक्रम आयोजित कर माला सिंह नागरा का अभिनंदन किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।