चंडीगढ़। एशियन चैंपियन सौरव कोठारी ने 21 बार केवर्ल्ड चैंपियन पंकज आडवाणी को एकतरफा मैच में हराकर बड़ा उलटफेर किया। 18वीं एशियन बिलियर्ड्स, 20वीं एशियन स्नूकर चैंपियनशिप और तीसरी महिला एशियन स्नूकर चैंपियनशिप के मुकाबले सेक्टर-19 के सामुदायिक केंद्र में खेले जा रहे हैं। टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को बिलियर्ड खिलाड़ी सौरव कोठारी और पंकज आडवाणी के बीच मुकाबला रहा। सौरव कोठारी केसामने पंकज काफी बड़ी चुनौती थे, लेकिन उन्होंने अपना धैर्य नहीं खोया और बेहतरीन शॉट से अंक बटोरते रहे। कुछ समय केलिए पंकज आडवाणी पूरी फॉर्म में दिखाई दिए, लेकिन सौरव हर मुकाम पर चुनौती बने रहे। एक के बाद एक सेट जीतने में लगे रहे। आखिर में सौरव ने पंकज आडवाणी को सीधे सेटों में 100-18, 101-98, 100-0, 100-57 (4-0) से हराकर मैच को जीत लिया। हांगकांग केचुंग यू ने ईरान के अमीन सजील को 4-2 से शिकस्त दी। वहीं, इंडिया जूनियर नंबर वन शोएब खान ने नेपाल संजय को 4-1 से मात दी। थाईलैंड के नारागोट ने कतर केमोहम्मद सरहाशी को सीधे सेटों में 4-0 से मात दी। इसकेबाद भारत केएस श्रीकृष्णा और हांगकांग के चांग यू के बीच मुकाबला 3-3 पर छूटा।