सफलता के बीच कभी अपनों को न भूलें
-ट्राइसिटी थियेटर फेस्टिवल के तहत मौम के रिश्ते नाटक में दिया यह संदेश
अमर उजाला
चंडीगढ़। आपकी कमजोरी एवं नाकामयाबी के दौरान परिवार, दोस्त एवं करीबी रिश्तेदार जब आपकी मदद करें और आपको सफलता बनाने में अहम भूमिका निभाएं तो कभी उनके अहम रोल को न भूले। क्योंकि यह सफलता उनके बिना अधूरी है। पैसे से आप रिश्ते नहीं खरीद सकते। इसलिए सफल होने पर हमेशा उन्हें याद रखें। कुछ ऐसा संदेश दिया मौम के रिश्ते नाटक ने। इसका मंचन वीरवार को बाल भवन सेक्टर-23 में ट्राइसिटी थियेटर फेस्टिवल के दौरान हुआ। इसमें मुख्य भूमिका सरवप्रीत, गुरमीत, हनी, राजीव ने निभाई। इसका निर्देशन गुरतेज सिंह ने किया। नाटक को लेमन ड्रॉपस आर्ट ग्रुप ने पेश किया।