पीयू की सुरक्षा को और मजबूत करने को लेकर बैठक
- वीसी ने चीफ सिक्योरिटी अधिकारी से की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
-वायरलेस खरीदने और सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी चर्चा
फोटो--
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. राजकुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को सुरक्षा टीम के साथ बैठक की। उन्होंने चीफ सिक्योरिटी अधिकारी प्रो. अश्वनी कौल से सुरक्षा व्यवस्था को और चाक चौबंद करने का आह्वान किया। वीसी ने सुरक्षा गार्डों की संख्या, नई आवश्यकताओं के बारे में बात करते हुए संवेदनशील स्थानों की भी जानकारी ली। इस दौरान वायरलेस खरीदने, सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी चर्चा हुई। वीसी ने सुरक्षा को लेकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। परिसर की सुरक्षा की समीक्षा के दौरान वीसी ने कहा कि स्टूडेंट, शिक्षक, कर्मचारियों आदि को सुरक्षा प्रदान करना जरूरी है। परिसर पूरी तरह सुरक्षित रहे, इसके लिए जो भी निर्णय लिए जाएंगे, उसको आगे बढ़ाने के पूरे प्रयास होंगे। बैठक में पीयू में आने वाले बाहरी वाहनों के प्रवेश को लेकर भी सख्ती से निपटने को कहा गया।