एफएंडसीसी की बैठक में कई एजेंडे पास
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मेयर राजेश कालिया की अध्यक्षता में पहली वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में 7 डेवलपमेंट एजेंडे में से उनके वार्ड के विकास के दो प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में मेयर के वार्ड के जिन दो एजेंडों को पारित किया गया, उनमें से एक मलोया के कम्युनिटी सेंटर के मरम्मत और नवीनीकरण का रहा। यह सात लाख 95 हजार रुपये का पास किया गया। मलोया गांव में ही श्मशानघाट की बाउंड्री का निर्माण करने, शेड और पेवर ब्लाक के लिए 32 लाख 15 हजार का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में डड्डूमाजरा के स्पोर्ट्स स्टेडियम की रेनोवेशन का एजेंडा पास किया गया। इस पर आठ लाख 65 हजार रुपये खर्च होंगे। सेक्टर-18 के कम्युनिटी सेंटर के सामने पीसीसी टाइल्स और एसएसके में सीमेंट कंकरीट फर्श पर 21.81 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की गई। इसके अलावा मोहाली की एनआईईएलईटी की ओर से कंप्यूटर वॉटर बिलिंग और मास्टर फाइल के लिए 26 लाख 99 हजार रुपये खर्च होंगे। सेक्टर-25 के ईसाई कब्रिस्तान की रिपेयर और रेनोवेशन के लिए 2 लाख 91 हजार रुपये खर्च होंगे।