फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की रमिता ने उड़ीसा में किया शोध प्रस्तुत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ की रमिता ने उड़ीसा में किया शोध प्रस्तुत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। उड़ीसा में चल रहे 26वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन में वीरवार को सेक्टर 27 के भवन विद्यालय की छात्रा रमिता शर्मा ने अपना शोध प्रस्तुत किया। इस शोध में ग्रामीण गर्भवती महिलाओं की कुपोषण की समस्या को उजागर किया गया। साथ ही उनको सस्ते और पोषक आहार से महिलाओं को मिलने वाले कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन की पूर्ति के बारे में शोध पेश किया। रमिता के इस प्रयास की सबने सराहना की। विद्यार्थियों की तैयारी में स्टेट कोआर्डिनेटर एनके झिंगन और स्टेट अकादमिक कोआर्डिनेटर परमजीत सिंह सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम में भारत के अलग अलग राज्यों से आए बच्चों ने रैली के माध्यम से अपनी अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया। परमजीत सिंह ने कहा हमने आखिर में राष्ट्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की, जिसमें भविष्य में शोध को बेहतर बनाने के निर्णय लिए गए। यह कार्यक्रम 31 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें