पांच दिनों तक बंद रहेंगे बैंक
पंचकूला। 21 से 26 दिसंबर तक यानी पांच दिनों के अवकाश व सरकारी हड़ताल होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। जिसे लेकर लोगों को पांच दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने 21 दिसंबर को हड़ताल का आह्वान किया है। 22 को महीने के चौथे शनिवार का अवकाश रहेगा। 23 को रविवार का अवकाश रहेगा। 24 दिसंबर को बैंक खुलेंगे। लेकिन 25 दिसंबर को क्रिसमस डे अवकाश रहेगा और 26 दिसंबर को फिर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की हड़ताल रहेगी। इन पांचों दिन तक बैंकों में कोई लेन-देन कार्य नहीं हो सकेगा।