डेंगू के लारवा मिलने पर दो के चालान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
मलेरिया विंग की टीम ने शनिवार को सेक्टर-26 में चेकिंग की। इस दौरान मलेरिया व डेंगू के लारवा पाए जाने पर टीम ने दो लोगों के चालान किए। टीम ने दो लोगों को लापरवाही बरतने पर नोटिस थमाए। डा. गौरव ने बताया कि मलेरिया और डेंगू के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे शहर में चेकिंग की जा रही है। इस दौरान टीम ने लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचने के लिए उपाय भी बताए।