पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 8089 लोगों के नमूने लिए हैं। इनमें 7724 लोगों के नमूने निगेटिव मिले हैं। इसके अलावा 196 व्यक्तियों के नमूनों के परिणाम आने बाकी हैं। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिले में 87 लोगों के नमूने पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 41 लोग ठीक हो गए हैं। बाकी व्यक्तियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा 44 अन्य जिलों और राज्यों के लोग भी पॉजिटिव हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आज भी तीन मामले पॉजिटिव मिले हैं। उन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट ने अब तक 49955 स्क्रीनिंग सहित कुल 109617 व्यक्तियों की घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की है।