चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को 284 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान 79 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया जबकि 69 एफआईआर दर्ज की गईं। यह कार्रवाई पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम गांजा, 519 नशीली गोलियां और 18,300 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। पुलिस टीमों ने दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान 301 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। इस दौरान 29 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया गया।