सात जेल उपाधीक्षकों के तबादले
चंडीगढ़। हरियाणा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने तत्काल प्रभाव से सात जेल उपाधीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं। गृह सचिव डॉ. एसएस प्रसाद की ओर से जारी आदेशानुसार रेशम सिंह को यमुनानगर से बदलकर जिला जेल कुरुक्षेत्र का उपाधीक्षक लगाया है। देवीदयाल कुरुक्षेत्र की जगह अब यमुनानगर जेल के उपाधीक्षक होंगे। अशोक कंबोज नारनौल जेल से बदलकर करनाल जेल के उपाधीक्षक लगाए गए हैं। शिवेंद्र पाल करनाल की जगह अब नारनौल जेल के उपाधीक्षक होंगे। भूपेंद्र सिंह जिला जेल यमुनानगर से बदलकर अंबाला जेल के उपाधीक्षक होंगे। डॉ. राजीव को सेंट्रल जेल अंबाला से बदलकर यमुनानगर जेल का उपाधीक्षक लगाए गए हैं। दिनेश यादव अब भिवानी के बजाए पलवल जेल के उपाधीक्षक होंगे।