कर्ज से परेशान किसान ने खुदकुशी
सरदूलगढ़।
आर्थिक तंगी के कारण की जा रही खुदकुशी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। सरदूलगढ़ के गांव रायपुर के नौजवान किसान ने आर्थिक तंगी के कारण खुदकुशी कर ली है। थाना जोड़कियां के सहायक थानेदार अजैब सिंह ने बताया कि सुखप्रीत सिंह (27) पुत्र सौदागर सिंह वासी रायपुर ने अपने घर में रविवार शाम को कीटनाशक निगलकर खुदकुशी कर ली है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार पर करीब 7 लाख रुपये का कर्ज था। इसमें से ढाई लाख स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, 50 हजार रुपये सोसाइटी व चार लाख रुपये आढ़ती का था। कर्ज के कारण वह परेशान रहता था। मृतक के भाई मनप्रीत सिंह के बयान पर जोड़कियां पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए सिविल अस्पताल सरदूलगढ़ से सुखप्रीत सिंह का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया है।
फोटो : 12 एमएनएस 2 जेपीजी
कैप्शन : सुखप्रीत सिंह की फाइल फोटो।