फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र के इतिहास में काला दिन - फूलका

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र के इतिहास में काला दिन : फूलका
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एचएस फूलका ने कहा है कि लोकतंत्र के इतिहास में यह काला दिन है। आप विधायकों को जिस गैर लोकतांत्रिक तरीके से सदन से बाहर फेंका गया, वह निंदनीय है। विधायकों को लात-घूंसे मारे गए। महिला विधायकों के साथ भी गलत व्यवहार किया गया। तानाशाही तरीके से पहले दो सदस्यों को विधानसभा परिसर में आने से रोका गया। फिर सदन में इसके खिलाफ आवाज उठा रहे विधायकों को दो-दो बार मार्शल ने जबरन उठाकर बाहर फेंका। पार्टी इसके खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी। शुक्रवार को फिर सदन में सरकार को घेरा जाएगा। पांच विधायकों की पगड़ी उतरी, महिलाओं के कपड़े फटे। एसजीपीसी ने इस मामले में राज्यपाल को शिकायत की है। शिअद ने भी इसका विरोध किया, पूरा विपक्ष एकजुट है। जिसके लिए आप, शिअद और एसजीपीसी का धन्यवाद करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें