फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध माइनिंग में 70 वाहन कब्जे में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग ने कहा कि जिला में अवैध माइनिंग को रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारी कारगर कदम उठाएं। ताकि अवैध माइनिंग पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा डीएलटीएफसी कमेटी के सदस्य जिले में लीज पर दिए माइनिंग कार्य की भी चेकिंग करें। डीसी डाॅ. यश गर्ग जिला टास्क फोर्स कमेटी की तिमाही बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए। इसके लिए जिला स्तर पर गठित कमेटी पूरी निगरानी रखें। अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन तत्पर है और हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 9 फरवरी से 14 मई तक जिले में चल रहे माइनिंग कार्य, मिट्टी के परमिट जारी करने एवं अवैध खनन में वाहनों पर लगाई गई पेनल्टी के आधार पर करीब 17 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्र हुआ है। इसके अलावा 70 वाहनों को अवैध माइनिंग का कार्य करते हुए पकड़ा गया है। उपायुक्त ने कहा कि जिला मेें 6 माइनिंग को लीज पर दिया हुआ है जो कार्य कर रही है। इसके अलावा 55 ईंट भठ्ठे और 138 क्रेशर एवं स्क्रीनिंग प्लांट कार्यरत है। इस अवधि के दौरान 143 मिट्टी उठाने के परमिट जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला में लीज पर दी गई माइनिंग का कार्य निर्धारित नियम एवं मापदंडों के अनुसार ही किया जा रहा है। इसलिए डीएलटीएफसी कमेटी के सदस्य इसकी विस्तार से चेकिंग का कार्य करें। बैठक में एसडीएम कालका लक्षित सरीन, सीईओ जिला परिषद गगनदीप सिंह, डीडीपीओ राजन सिंगला, सहायक माइनिंग इंजीनियर डाॅ. राजेश, एएसपी मनप्रीत सिंह, एसआईएफ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें