बरवाला। गांव बेलवाली के नजदीक वन विभाग के जंगल से खैर के 7 पेड़ काटकर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। वन विभाग के रेंजर मुनीर गुप्ता ने बताया कि 9 फरवरी की रात कुछ लोग बेल वाली गांव के नजदीक वन विभाग के जंगल से खैर के 7 पेड़ काटकर ले गए थे। जिसकी विभाग की ओर से थाना चंडी मंदिर में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। चोरों की ओर से छिपाकर रखी गई खैर की लकड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।