फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आसरेवाली में 400–500 पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गांव आसरेवाली के सुरक्षित वन क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ों की अवैध कटाई का मामले में 7 आरोपियों क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। वन विभाग की गश्त के दौरान जंगल में करीब 400 से 500 पेड़ कटे हुए पाए गए, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। वनखंड अधिकारी रघुविंदर सिंह की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही थी कि पेड़ों की कटाई किसी संगठित गिरोह या लकड़ी तस्करों द्वारा की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शराफत, समीम, शकील, यासीन, इमरान खान, हबीब खान और नानक खान के रूप में हुई है, जो सभी गांव आसरेवाली के रहने वाले हैं। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पिछले करीब दो महीनों से जंगल में पेड़ों को काटकर उनकी तस्करी कर रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध कटाई में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें