माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 67 श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। रक्तदान जागरूकता शिविर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला और महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला के सहयोग से लगाया गया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के प्रधान अमित जैन ने किया। उन्होंने आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वयं को रक्तदान के लिए तैयार रखे। रक्तदान शिविर में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला की सेक्रेटरी सविता अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।
रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न और बैज देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के दीपक शर्मा, लक्ष्मण सिंह रावत, सतगुरु प्रसाद, संजोगिता, दिव्या गुप्ता, एनके सिंगला, एनएन पुरी व महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के सदस्य और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
सिराथू कस्बे में ओपर ब्रिज के पास लगा जाम। संवाद
सिराथू कस्बे में ओपर ब्रिज के पास लगा जाम। संवाद