फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में 24 घंटे के दौरान कोरोना के 66 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 66 नए केसों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी के पीड़ितों की ताजा संख्या 376 तक जा पहुंची है। इनमें से 4 मरीज ऑक्सीजन स्पोर्ट पर और 4 अन्य मरीजों को क्रिटिकल केयर लेवल-3 सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना की संक्रमण दर 2.54 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान इस रोग के किसी की मृत्यु की खबर नहीं है लेकिन जालंधर में एक मरीज को आईसीयू में दाखिल किया गया है। रविवार को कोरोना के सबसे ज्यादा 21 केस मोहाली में दर्ज किए गए हैं। यहां 79 सैंपलों की जांच के दौरान इन मरीजों की पुष्टि हुई।
इनके अलावा लुधियाना में 659 सैंपलों की जांच में 11, जालंधर में 377 की जांच में 10 नए मरीजों की पुष्टि हुई। राज्य के अन्य जिलों- अमृतसर में 7, फिरोजपुर में 6, पटियाला में 5, बठिंडा व फतेहगढ़ साहिब में 2-2 और फरीदकोट व मोगा में 1-1 नए मरीज की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें