फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्टाॅक ट्रेडिंग के नाम पर बुजुर्ग से 6.59 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। 62 साल के बुजुर्ग से स्टाॅक ट्रेडिंग के नाम पर 6.59 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर 12 साइबर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एमडीसी निवासी जगन्नाथ मुंजाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा हाट्रोर्न डिपार्टमेंट से रिटायर हैं। जुलाई में उनके मोबाइल नंबर को एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया था, जिसमें स्टाॅक ट्रेडिंग के बारे में जानकारियां शेयर की जा रही थीं। 2 अगस्त को व्हाट्सएप मैसेज पर एक लिंक आया और उस लिंक पर क्लिक कर ट्रेडिंग के लिए ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट करने को कहा गया। बुजुर्ग को बातों में उलझाकर एक निजी एप डाउनलोड करने को कहा, ताकि उस एप में बुजुर्ग खुद की पूरी जानकारी और बैंक खातों की पूरी जानकारी भरकर उसमें शेयर के नाम पर पैसा इंवेस्ट कर सके। कहे मुताबिक बुजुर्ग ने एप डाउनलोड कर पूरी जानकारी भर दी। 16 अगस्त से बुजुर्ग ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर इंवेस्टमेंट शुरू कर दी। अगस्त के अंतिम हफ्ते तक बुजुर्ग ने करीब 6.59 लाख रुपये के शेयर खरीदे और एप में प्रॉफिट के साथ करीब 13 लाख रुपये डिस्प्ले हो रहा था। उसके बाद बुजुर्ग ने प्रॉफिट सहित पूरा पैसा निकालने की बात का जिक्र किया तो ठग गिरोह ने 30 लाख रुपये और जमा करने को कहा, ताकि बुजुर्ग स्टाॅक ट्रेडिंग के नाम पर पूरी इन्वेस्ट की हुई राशि रिकवर कर पाए। इस पर बुजुर्ग को साइबर ठगी का अंदाजा हुआ और उन्होंने एक भी पैसा इन्वेस्ट करने से मना कर दिया और मामले की शिकायत पुलिस मे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें