फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महिला का डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 65 हजार रुपये

Mon, 03 Mar 2025 01:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। महिला का डेबिट कार्ड बदलकर ठगों ने उनके खाते से 65 हजार रुपये निकाल लिए। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक किरण निवासी मकान नंबर-305 टावर वाली गली चंडीमंदिर की निवासी हैं। एक मार्च को सुबह साढ़े दस बजे वह घर से टोल प्लाजा चंडीमंदिर के पास डेबिट कार्ड से रुपये निकालने गई थीं। वहां दो ठगों ने मदद के बहाने महिला किरण से अपना डेबिट कार्ड बदल लिया। एटीएम बदलने का पता महिला को नहीं चला। जब महिला के खाते से पैसे निकलने का मैसेज फोन पर आया तो उन्हें पता चला कि ठगों ने उनके खाते से 65 हजार रुपये निकाल लिए हैं। इस पर उसने सूचना चंडीमंदिर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मुताबिक एटीएम के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। साथ ही इस मामले में संलिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें