पंचकूला। श्री रघुनाथ ड्रामेटिक क्लब सेक्टर- 15 व श्रीराम सेवादार ट्रस्ट ने रावण कुंभकरण व मेघनाथ के 65 फीट के पुतले तैयार किए हैं। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण रहित व कोल्ड आतिशबाजी की व्यवस्था की गई है। वीरवार को शोभायात्रा श्री रघुनाथ मंदिर सेक्टर 15 से शुरू होकर सेक्टर में घूमते हुए शाम 6 बजे सेक्टर-15 मैदान मैदान पहुंचेगी। यहीं रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा।