कालका। सोमवार को एक एक्टिवा से एक लाख रुपये चुराने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी देते हुए रेलवे कॉलोनी निवासी कृष्ण देव ने बताया कि उन्होंने एसबीआई बैंक कालका से एक लाख रुपये निकालकर अपनी एक्टिवा की डिगी में रख दिए व अपनी पत्नी के साथ खरीददारी के लिये कालका बाजार चले गये। उन्होंने बताया कि कालका बाजार में एक्टिवा खड़ी करके दुकान में खरीददारी करके जब वह वापिस आये तो देखा की किसी ने डिग्गी तोड़कर एक लाख रुपये, एक चैक व बैंक की पासबुक ली। बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। कालका थाना एसएचओ सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले को लेकर घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं, जांच जारी है।