फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की मौत के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अनियंत्रित गति से ईंट लेकर जा रहा ट्रैक्टर बरवाला हाईवे पर पुल से नीचे गिर गया। इसमें संदीप की मौत हो गई। संदीप गांव ककड़ माजरा जिला अंबाला का रहने वाला था। चंडीमंदिर पुलिस ने उसके भाई गुरमीत सिंह की शिकायत पर सुरेंद्र कुमार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गुरमीत सिंह निवासी ककड़ माजरा जिला अंबाला ने बताया कि संदीप, सुखदेव और रामलाल अंबाला से ट्रैक्टर की ट्राली में ईंट लोड कर बरवाला की ओर आ रहा था। अनियंत्रित गति से ट्रैक्टर सुरेंद्र कुमार चला रहा था। ट्रैक्टर बरवाला के पास पुल के नीचे गिर गया। नीचे गिरने केे बाद गुरमीत, सुखदेव और रामलाल को गंभीर चोटें आईं। वहीं संदीप नीचे दबने के कारण बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सभी को जनरल अस्पताल सेक्टर-6 लाया गया। यहां इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई। संदीप की मौत समय से इलाज नहीं मिल पाने के कारण हुई है। चंडीमंदिर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें आरोपी सुरेंद्र पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें