फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों अनाज मंडियों में 38,413 टन गेहूं की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। उपायुक्त डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि जिले में गेहूं की कटाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल तक जिले की तीनों अनाज मंडियों में 38,413 टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस अवधि तक बरवाला अनाज मंडी में 19,048 टन, पंचकूला अनाज मंडी में 7100 टन तथा रायपुररानी अनाज मंडी में 12,265 टन गेहूं खरीदा जा चुका है। उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद हैफेड और हरियाणा भंडारण निगम द्वारा की जा रही है। हैफेड की ओर से 28 अप्रैल तक 31,313 टन गेहूं खरीदी गई हैं, जबकि हरियाणा भंडारण निगम द्वारा इस अवधि तक 7100 टन गेहूं की खरीद की है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष जिला की तीनों अनाज मंडियों में खरीद सीजन के दौरान 50,000 टन गेहूं खरीदी गई थी और इस वर्ष खाद्य व आपूर्ति विभाग द्वारा 65,000 टन गेहूं खरीद का अनुमान जताया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें