डीएसपी नंगल ने सुरक्षा कर्मियों को चौकस रहने के दिए आदेश
नंगल। भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए जंग के हालात को देखते हुए नंगल पुलिस भी मुस्तैद हो गई है। नंगल पुलिस के डीएसपी जीपी सिंह ने नंगल में स्थित पुलिस अधिकारियों के अलावा औद्योगिक इकाई एनएफएल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ, सुरक्षा अधिकारी पीएसीएल, नंगल डैम की सुरक्षा में तैनात पीएपी अधिकारियों, बरमला चेक पोस्ट पर तैनात पंजाब पुलिस के अधिकारियों के अलावा सीआईडी के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र सहित भाखड़ा डैम की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही न बरतने के आदेश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को साफ आदेश दिए कि भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव पूर्ण हालात को देखते हुए अपनी अपनी ड्यूटी पूरी तरह चौकस रहते हुए निभाएं और कोताही न बरती जाए। इस बैठक के दौरान उन्होंने क्षेत्र वासियों से भी चौकस रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह को कोई संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध चीज नजर आते ही तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें।
फोटो-28 आरपीआर01-पुलिस व अन्य सुरक्षा अधिकारियों से बैठक करते डीएसपी जीपी सिंह(छाया-अशोक चोपड़ा)
28 ह्म्श्चह्म् 01.द्भश्चद्द