धुंध में हादसा, एक की मौत, दो घायल
गुरदासपुर। हलका कलानौर के गांव डेयरी वाल के निकट वीरवार की रात धुंध में मोड़ का पता नहीं चलने पर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में दोस्तपुर से तूड़ी लेकर आ रहे परमजीत सिंह की मौत हो गई और जसविंद्र सिंह व रंजीत सिंह घायल हो गए। घायलों को कम्यूनिटी हेल्थ सैंटर कलानौर लाया गया। थाना कलानौर की चौकी दोस्तपुर के इंचार्ज बलजिंद्र सिंह का कहना मृतक के परिजनों और घायलों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया और शव को लेकर अपने गांव चले गए।