पोस्ट ग्रेजुएशन के विभिन्न कोर्स में दाखिले का शेड्यूल जारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब यूनिवर्सिटी में विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएशन और ग्रेजुएशन कोर्स के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अब ग्रेजुएशन के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिलों के लिए भागमभाग शुरू हो गई है। बीपीएड के लिए 28 जुलाई को सुबह नौ बजे आर्ट्स ब्लॉक में फिजिकल होगा। जो स्टूडेंट फिजिकल में पास होंगे, उनके लिए दस बजे इंटरव्यू सेशन शुरू होगा। इसके अलावा एमएससी मेडिकल फिजिक्स में दाखिला प्रक्रिया 28 जुलाई को सुबह नौ बजे पीयू के साउथ ब्लॉक में शुरू होगी। वहीं एमएससी बायोटेक की काउंसलिंग एक अगस्त से होगी। जबकि एमए उर्दू के लिए 27, एमए पंजाबी के लिए 28 जुलाई और एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के लिए एक अगस्त को काउंसलिंग सुबह नौ बजे से आर्ट्स ब्लॉक में शुरू होगी।