फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली सरकार ने बर्बाद किए कृषि और किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली सरकार ने बर्बाद किए कृषि-किसान: कैप्टन
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकार पर बोला हमला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कर्ज माफी की घोषणा करने के साथ ही पूर्व अकाली-भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व अकाली सरकार ने प्रदेश के किसान और कृषि को बर्बाद कर दिया। बादल सरकार ने कैश क्रेडिट लिमिट की गिरावट को पूरा करने के लिए 31 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, इसकी अदायगी के लिए हर महीने 270 करोड़ रुपये दिए जाने थे और सालाना ये राशि 3240 करोड़ रुपये देय थी, लेकिन सरकार ने इसे नहीं भरा। उनकी सरकार ने इतनी राशि अतिरिक्त ली है, जिसे किसानों के हितों के लिए खर्च किया जाएगा। प्रदेश में साढ़े अठारह लाख किसान परिवार हैं और उनमें से 65 फीसदी छोटे और अत्यंत छोटे किसान हैं। जिनमें से 70 प्रतिशत ने संस्थागत कर्ज लिया हुआ है। किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। खेती, उसके विकास, फसलों की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए वैकल्पिक फसलों पर अनेक इंसेंटिव दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें