संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिले में रबी सीजन 2024-25 के दौरान सरसों और गेहूं की खरीद-उठान का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। सरकारी खरीद एजेंसियों ने जिले की मंडियों में अब तक 612 मीट्रिक टन सरसों और 385 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। 481 मीट्रिक टन सरसों का अब तक उठान किया जा चुका है।
जानकारी देते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा पंचकूला, बरवाला और रायपुररानी स्थित अनाज मंडियों में गेहूं व सरसों की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि 612 मीट्रिक टन सरसों में से 386 मीट्रिक टन सरसों की खरीद रायपुरानी अनाज मंडी से और 226 मीट्रिक टन बरवाला अनाज मंडी से की गई। इसी प्रकार हैफेड द्वारा 481 मीट्रिक टन सरसों का उठान किया गया जिसमें से 283 मीट्रिक टन रायपुररानी अनाज मंडी से तथा 198 मीट्रिक टन बरवाला अनाज मंडी से शामिल है।
उन्होंने बताया कि हैफेड द्वारा पंचकूला, बरवाला तथा रायपुररानी अनाज मंडियों से 10 अप्रैल को कुल 16 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई जिसमें 2 मीट्रिक टन रायपुररानी अनाज मंडी से तथा 14 मीट्रिक टन बरवाला अनाज मंडी से की गई। इसी प्रकार हैफेड द्वारा रायपुररानी अनाजमंडी में 385 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। हैफेड द्वारा रायपुररानी अनाज मंडी से 10 अप्रैल को कुल 265 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई।