पिंजौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रज्जीपुर से चोर 6 टैबलेट चुरा ले गए। शिकायतकर्ता प्रीति मलिक ने बताया कि उसे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रज्जीपुर में लाइब्रेरी और टैबलेट सेक्शन का चार्ज मिला है। शनिवार को जब वह स्कूल पहुंची तो देखा कि लाइब्रेरी की खिड़की से घुसकर चोर लाइब्रेरी से किताबें और 6 टैबलेट चोरी कर ले गए हैं। उसने पुलिस को शिकायत दी।