फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मकान बेचने के नाम पर ठगे 55 लाख, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। मकान बेचने के नाम पर पिंजौर के गांव नरेनूवाला निवासी से 55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अवतार सिंह रेखी, उर्मिला रेखी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता बलजीत सिंह ने बताया कि उसकी ईशर नगर में कपड़े की दुकान है। उसने हिमशिखा काॅलोनी में मकान खरीदने के लिए मालिक अवतार सिंह रेखी से बात की। मकान पसंद आने के बाद सौदा एक करोड़ 42 लाख रुपये में तय हुआ। बतौर बयाना उसने 55 लाख रुपये दे दिए। रजिस्ट्री की तारीख तय की गई परंतु रजिस्ट्री की तारीख से पहले अवतार सिंह रेखी ने सेहत ठीक न होने का बहाना करते हुए रजिस्ट्री की तारीख आगे बढ़ा दी। शक होने पर जब उन्होंने हरियाणा हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-6 के कार्यालय में जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि उपरोक्त मकान किसी जगविंदर कौर मदान के नाम से है। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें