फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 54 नए मरीज सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में सोमवार को कोरोना के 54 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 47 मरीज हैं, जबकि सात केस बाहरी जिलों और प्रदेशों से आए हैं। जिले में अब तक 250 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। नौ मरीज अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 241 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 116 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी।
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 46239 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 45573 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से 416 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 644208 लोगों के सैंपल जांचे हैं।
सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का लोग पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें