पंचकूला। सेक्टर-5 लाइट प्वाइंट पर रुकी हुई एक कार को पीछे से आ रही होंडा सिटी कार से टक्कर मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी कार चालक ब्रजभूषण को जिला अदालत से जमानत मिल गई। बीते रविवार को सेक्टर-5 लाइट प्वाइंट पर आरोपी ने अपनी कार से दूसरी कार में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में सेक्टर-11 निवासी सतीश कुमार और उनकी पत्नी गीतांजलि को काफी अंदरूनी चोटें आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होंडा सिटी कार चालक आरोपी बृजभूषण को पकड़ लिया था। सेक्टर-6 जनरल अस्पताल में मेडिकल कराया। जहां मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने देर रात आरोपी पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। सेक्टर-5 थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि कार चालक बृजभूषण को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को जमानत मिल गई है।