21 को मनाया जाएगा होला-मोहल्ला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल की ओर से सेक्टर-22 के गुरुद्वारा साहिब के सामने ग्राउंड में 21 मार्च को होला मोहल्ला मनाया जाएगा। इस दौरान खेल मेला भी आयोजित होगा। इस दौरान म्युजिकल चेयर, रस्साकशी, लंबी कूद, रूमाल उठाना, चम्मच और बेरी दौड़, एक पैर या तीन पैरों की दौड़, स्लो साइक्लिंग के अलावा महिलाओं का मटका दौड़ भी शामिल है। सर्किल के पदाधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि कीर्तन दरबार और कथा समागम का आयोजन होगा। कीर्तन दरबार 15 से 19 मार्च तक चलेगा। 15 मार्च को गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-34 में, 16 को गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 40 व 17 को गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-46, 18 मार्च को गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-37 और 19 मार्च को गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-23 में कीर्तन दरबार का आयोजन होगा।