फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी की रामलील में थिएटर के कलाकार करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामलीला में टैगोर थियेटर के कलाकार करेंगे काम
मनीमाजरा। इंदिरा कालोनी में मंगलवार को रामलीला के मंचन का आगाज हो गया। श्रीमद् रामायण कलां मंच रामलीला और दशहरा कमेटी के सौजन्य से इसका आयोजन किया जा रहा है। इस बार रामलीला में टैगोर थियेटर के कलाकार भी रामलीला में अभिनय कर रहे हैं। थियेटर की कलाकार तान्या ठाकुर पिछले कुछ साल से शहर में हुई कई रामलीलाओं में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कैकयी शबरी, सरूपनखा, तारा जैसे कई किरदार निभाए हैं। मौजूद समय में वह सेक्टर-20 की आजाद ड्रामाटिक क्लब रामलीला कमेटी के साथ जुड़ी हुई हैं। तान्या इस क्लब की असिस्टेंट डायरेक्टर भी है। तान्या पंजाबी फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभा चुकी हैं। श्रीमद् रामायण कलां मंच के महासचिव राजकुमार सैनी ने बताया कि प्रेम सिंघानिया और विवेक, संजीव आदि सभी थियेटर कलाकार हैं। प्रेम सिंघानिया श्रवण, ताड़का, अंगद, खेवट के किरदार में अभिनय करते हैं। संजीव परशुराम, भरत और सुग्रीव का अभिनय करते हैं। उधर, प्रधान अमित बिड़ला ने बताया कि 11 अक्टूबर को राम बारात शीतला माता मंदिर फाटक के पास से रामलीला मैदान इंदिरा कालोनी में पहुंचेगी। यहां पर सुलेख जैन, बसंत पुंडीर, रवि पासवान, दिनेश त्रिपाठी, मुकेश मिश्रा, रामलीला के सभी सेवक बारात का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें