सिटको के पूर्व जीएम को हाईकोर्ट से राहत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिटको के पूर्व जीएम विजय शर्मा को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने राहत दी है। विजय शर्मा का कार्यकाल पूरा होने के बाद 30 मई 2018 को सिटको के जीएम पद से रिटायर कर दिया गया था। अधिकारियों की मानें तो विजय शर्मा ने रिटायरमेंट से पहले ही एक्सटेंशन दिए जाने को लेकर फाइल मूव कर दी थी, लेकिन सिटको की ओर से एक्सटेंशन नहीं दिया गया। इसके बाद विजय शर्मा ने हाईकोर्ट में सिटको की पॉलिसी के खिलाफ याचिका दायर की थी। इस पर हाईकोर्ट ने को स्टे दे दी है। अब शर्मा सिटको में फिर से ज्वाइन करेंगे। बता दें कि 10 अक्तूबर 2016 को सिटको से 37 कर्मचारियों को 58 साल पूरे होने पर रिटायर कर दिया गया था। उनमें कुछ कर्मचारी एक्सटेंशन पर भी थे। सिटको प्रोग्रेसिव वर्कर्स यूनियन के चेयरमैन कश्मीर चंद ने बताया कि इससे पहले कुछ कर्मचारी भी हाईकोर्ट से स्टे ले आए थे।