पांच और पेड पार्किंग में मिलीं खामियां
नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी ने किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी ने पांच और पेड पार्किंग का निरीक्षण किया। इनमें भी शर्तों का सही ढंग से पालन नहीं किया जा रहा है। उधर, निगमकमिश्नर ने भी अधिकारियों की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जिनकी रिपोर्ट भी प्रतिदिन जमा हो रही है। अधिकारियों के समानांतर ही मेयर देवेश मोदगिल ने अनुबंध कमेटी के सदस्यों को पेड पार्किंग चेक कर 13 अप्रैल तक रिपोर्ट देने केलिए कहा है। निरीक्षण करने वाली टीम की चेयरपर्सन पूर्व मेयर राज बाला मलिक हैं। टीम ने सेक्टर-35 बी, 35 सी, एलांते माल, 22 सी और 22 बी की पेड पार्किंग को चेक किया है। यहां मिली खामियों की तस्वीरें खींची गई हैं। इसे रिपोर्ट के साथ लगाया जाएगी। पूर्व मेयर राज बाला मलिक ने कहा कि सभी 25 पेड पार्किंग को चेक किया जा रहा है। 13 अप्रैल तक मेयर को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर पार्किंग में कोई न कोई खामी मिल रही है। ऐसे में रेट्स नहीं बढ़ने चाहिए।