फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएलए की ऑक् शन में पहले दिन 0001 को नहीं रहा क्रेज

विज्ञापन
विज्ञापन
फैंसी नंबर ऑक्शन में लोगों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
विज्ञापन

22 फरवरी को आएगा ऑक्शन का रिजल्ट, पहले दिन 0001 की बोली लगी 51000 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से फैंसी नंबरों की ऑक्शन मंगलवार को शुरू हो गई। इसमें सीएच01बीआर सीरीज के 0001 का पहले दिन क्रेज नहीं रहा। 50 हजार का रिजर्व प्राइज होने के बाद इस नंबर पर केवल एक हजार अधिक की बोली लगी। पहले दिन 0001 पर केवल 51 हजार रुपये की बोली लगाई गई। वहीं, 30 हजार के रिजर्व प्राइज के नंबर का क्रेज जरूर दिखा। 30 हजार रुपये के रिजर्व प्राइज वाले 0002 के लिए पैंतालीस हजार, 0003 के लिए 38 हजार, 0005 के लिए 42 हजार और 0007 के लिए 50 हजार रुपये की बोली लगी। आरएलए राकेश पोपली ने बताया कि 22 फरवरी शाम 5 बजे तक अपने पसंदीदा नंबर के लिए वाहन मालिक बोली लगा सकते हैं। फैंसी नंबरों के लिए इस बार 160 लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें