(सर, फोटो टैक में सेव है)
मोहाली के विधायक ने किया गोशाला का निरीक्षण
बलबीर सिंह सिद्धू पहुंचे सेक्टर-45 के गोशाला में
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
मोहाली के विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने सेक्टर-45 के गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि वहां पर गायोें की देखभाल किस प्रकार की जा रही है। चंडीगढ़ नगर निगम ने इस गोशाला के संचालन की जिम्मेवारी गौरी शंकर सेवादल को दिया है। सेवादल के प्रधान रमेश कुमार निक्कू ने बताया कि विधायक बलबीर सिद्धू ने गोशाला को देखा। उनके साथ मोहाली के अधिकारी भी साथ में थे। उन्होंने कहा कि विधायक सिद्धू ने गोशाला को अच्छी नस्ल का बछड़ा देने की बात कही है। इस दौरान गौरी शंकर सेवादल ने विधायक बलबीर सिद्धू का स्वागत किया और उन्हेें सम्मानित किया। इस मौके पर सेवादल के पदाधिकारियों में रामलोक शर्मा, भूपेंद्र शर्मा कुलदीप चंद, रजनीश शर्मा, सुमित शर्मा, विनोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।