लेह और दिल्ली में मौसम खराब, पांच फ्लाइट लेट
चंडीगढ़। लेह और दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मंगलवार को पांच फ्लाइटों ने देरी से उड़ान भरी। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो की दोपहर बाद 2:30 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट 3:10 बजे गई। 3:45 बजे चंडीगढ़ से दुबई जाने वाली फ्लाइट 4:15 बजे गई। दोपहर बाद 3:15 बजे जेट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 3:45 बजे गई। शाम को 6.05 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6:35 बजे गई। वहीं एयर इंडिया की सुबह 9:25 बजे लेह जाने वाली फ्लाइट 10:25 बजे रवाना हुई।