पंचकूला। सेक्टर-17 स्थित गौरी शंकर मंदिर से श्री उज्जैन महाकाल, श्री ओंकारेश्वर और श्री ममलेश्वर महादेव की चार दिवसीय धार्मिक यात्रा कर 51 श्रद्धालुओं का समूह वापस लौटा। मंदिर पहुंचने पर महिला संकीर्तन मंडली ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान मंदिर परिसर भजन-कीर्तन से भक्तिमय हो गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। इसके बाद ओंकारेश्वर और ममलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-शांति और परिवारों की खुशहाली की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने यात्रा के अनुभव साझा किए और धार्मिक स्थलों के आध्यात्मिक वातावरण को यादगार बताया। इस अवसर पर मंदिर से जुड़े श्रद्धालु भी मौजूद रहे।